Share this

 

मुख्यमंत्री धामी का ऐतिहासिक निर्णय: युवाओं के भविष्य की रक्षा का साहसिक संकल्प

 

उत्तराखंड की राजनीति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे सिर्फ कुर्सी के नहीं, जनता के विशेषकर युवाओं के विश्वास के नेता हैं। हाल ही में स्नातक स्तर की परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर सीबीआई जांच की संस्तुति कर उन्होंने न केवल युवाओं के हितों की रक्षा की है, बल्कि इस मुद्दे पर राजनीति करने वालों को भी एक करारा जवाब दिया है।
मुख्यमंत्री का यह कदम उन तमाम छात्र-छात्राओं के भविष्य को सुरक्षित करता है, जो वर्षों से मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। सीबीआई जांच की संस्तुति, न केवल पारदर्शिता की गारंटी है, बल्कि एक स्पष्ट संदेश भी है — कि उत्तराखंड में अब भ्रष्टाचार और धांधली की कोई जगह नहीं।
साहसिक, संवेदनशील और निर्णायक नेतृत्व
राजनीतिक लाभ के लिए जहाँ कुछ लोग ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर सिर्फ बयानबाज़ी करते हैं, वहीं मुख्यमंत्री धामी ने निर्णय लेने का साहस दिखाया। यह कदम बताता है कि वह युवाओं के सच्चे हितैषी हैं — जो सिर्फ वादे नहीं करते, बल्कि ज़रूरत पड़ने पर ठोस फैसले लेने से पीछे नहीं हटते।
राजनीति नहीं, समाधान चाहिए..

यह निर्णय उन राजनीतिक दलों के लिए भी एक करारा तमाचा है, जो ऐसे मुद्दों को केवल हवा देने का काम करते हैं, लेकिन समाधान की दिशा में कभी कोई ठोस पहल नहीं करते। मुख्यमंत्री धामी ने यह दिखा दिया कि उनके लिए राजनीति से बढ़कर युवाओं का भविष्य और व्यवस्था में जनता का विश्वास है।

प्रदेशभर में युवाओं का समर्थन और आभार
स्नातक परीक्षा में हुई अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग लंबे समय से की जा रही थी। जैसे ही मुख्यमंत्री ने यह संस्तुति की, पूरे प्रदेश में छात्र संगठनों और आम युवाओं ने उनका आभार जताया
जगह-जगह धन्यवाद सभाएं हुईं, नारे लगे, और सोशल मीडिया पर भी #ThankYouDhami ट्रेंड करता रहा।
युवाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाकर यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य सरकार युवाओं के साथ है और उनके भविष्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

*भरोसे का नाम — पुष्कर सिंह धामी*

जहाँ अधिकांश नेता ऐसे समय में चुप्पी साध लेते हैं या टालमटोल करते हैं, वहाँ मुख्यमंत्री धामी का यह निर्णय एक नेता नहीं, मार्गदर्शक की पहचान कराता है। यह कदम सिर्फ एक जांच की संस्तुति नहीं है, बल्कि यह विश्वास की पुनर्स्थापना, भ्रष्टाचार पर प्रहार, और युवाओं के सपनों की सुरक्षा का प्रतीक बन गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर राजनीतिक इच्छाशक्ति हो, तो सबसे कठिन निर्णय भी लिया जा सकता है — और यही एक सच्चे नेता की पहचान है…

वही भाजपा ने भी सीबीआई जांच संस्तुति पर सीएम धामी का प्रदेश भर में किया आभार!

संगठन ने सीएम के निर्णय को साहसिक, संवेदनशील और संशय दूर करने वाला बताया*

भाजपा ने प्रदेश स्तर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया है। इसी क्रम में पार्टी मुख्यालय में आतिशबाजी और नारेबाजी के साथ, सीएम के संवेदनशील और साहसिक फैसले की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।
जिसमें एकस्वर में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सीबीआई जांच के फैसले पर खुशी जताई। इस दौरान जमकर नारेबाजी के साथ आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया गया। राज्य में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में सरकार के इस निर्णय से उत्साह का माहौल है। विभिन्न माध्यमों से समूचा संगठन सीएम के निर्णय को एकस्वर में साहसिक, संवेदनशील और संशय दूर करने वाला बताया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *